प्यार के लिए हमसफर का किया कत्ल,पत्नी ने बीयर की बोतल से किए 36 वार
(India) मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने प्यार को पाने के लिए अपने पति की हत्या कर दी, उसने बीयर की बोतल से 36 बार वार किया। 17 साल की पत्नी ने अपने प्रेमी के दोस्तों के साथ मिलकर 25 साल के पति की बेरहमी से हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद पत्नी ने प्रेमी को वीडियो कॉल पर शव भी दिखाया। अब पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।