लोक गायक’ से ‘इंफ्लुएंसर’ तक का सफर, बाबिल खान ने छोटे करियर में निभाए दमदार किरदार
(India) कम समय में बाबिल खान ने ये साबित कर दिया है कि वे साधारण भूमिकाओं से अलग हटकर कुछ गहराई और संवेदना से भरपूर किरदार निभाना पसंद करते हैं। चाहे वह एक लोक गायक हो, गैस त्रासदी का नायक, या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर — हर रोल में उन्होंने कुछ नया और दमदार पेश किया है। आने वाले समय में उनसे और भी बेहतरीन परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा सकती है।
शुरुआत में ही बनाई खास पहचान
बाबिल खान ने फिल्मी दुनिया में कदम रखते ही साफ कर दिया कि वे सिर्फ एक स्टार किड नहीं हैं, बल्कि एक गंभीर कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। इरफान खान के बेटे होने के बावजूद उन्होंने लीक से हटकर किरदार चुनना शुरू किया है, जिससे उनके अभिनय के प्रति समर्पण का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
'कला' से सशक्त डेब्यू
बाबिल ने 2022 में नेटफ्लिक्स फिल्म ‘कला’ से डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने जगन नामक लोक गायक की भूमिका निभाई थी, जो 1930 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। उनका किरदार मशहूर गायक मास्टर मदन से प्रेरित था। इस फिल्म में बाबिल ने अपनी पहली ही परफॉर्मेंस से यह दिखा दिया कि वे कुछ अलग करना चाहते हैं। उनकी भावनात्मक गहराई और स्क्रीन प्रेजेंस को खूब सराहा गया।
'द रेलवे मैन' में इमोशनल इमैक्ट
2023 में आई नेटफ्लिक्स वेब सीरीज़ ‘द रेलवे मैन’ में बाबिल ने इमाद नामक लोको पायलट का किरदार निभाया। यह सीरीज़ भोपाल गैस त्रासदी के दौरान रेलवे कर्मचारियों के बलिदान पर आधारित थी। इस सीरीज़ में केके मेनन और आर. माधवन जैसे अनुभवी कलाकारों के बीच भी बाबिल की परफॉर्मेंस दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रही।
'फ्राइडे नाइट प्लान' में सादगी भरा किरदार
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज फिल्म ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ में बाबिल ने सिड मेनन का किरदार निभाया, जो एक शांत, समझदार और जिम्मेदार छात्र है। फिल्म दो भाइयों की हल्की-फुल्की, लेकिन दिल को छू लेने वाली कहानी पर आधारित है। इस रोल में बाबिल ने अपनी सहजता से एक आम किशोर की सोच को बड़ी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा।
'लॉगआउट' में सोशल मीडिया की असलियत
बाबिल की हालिया रिलीज फिल्म ‘लॉगआउट’ में उन्होंने प्रत्युष नामक एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की भूमिका निभाई है। फिल्म आज के डिजिटल युग में पहचान, प्रसिद्धि और मानसिक संघर्ष जैसे मुद्दों को उठाती है। सोशल मीडिया की दुनिया में पॉपुलैरिटी के पीछे भागने वाले युवाओं की असली कहानी इस फिल्म में बखूबी दिखाई गई है, और बाबिल के अभिनय की जमकर सराहना हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।