(India)
दिल्ली की एक अदालत ने शहर के सीलमपुर इलाके में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार 'लेडी डॉन' जिकरा को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वकील ने बताया कि दो दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद जिकरा को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से कहा कि अब हिरासत में उससे पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। कुणाल सिंह की हत्या गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे उसके घर से कुछ मीटर की दूरी पर की गई। मृतक के परिवार ने दावा किया कि जब कुणाल की हत्या हुई तब जिकरा घटनास्थल पर मौजूद थी। सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ वीडियो पोस्ट करने के बाद जिकरा को सबसे पहले आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह कुणाल के घर के पास किराए के मकान में रह रही थी। जिकरा जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया के लिए बाउंसर का काम करती थी। दिल्ली पुलिस ने जोया को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। जेल जाने से पहले वह कथित तौर पर जोया के साथ रह रही थी। ऐसा माना जा रहा है कि ज़ोया की गिरफ्तारी के बाद ज़िकरा अपना गिरोह बनाने की कोशिश कर रही थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।