‘हेरा फेरी 3’ में नहीं दिखेंगे परेश रावल, बाबू भैया के किरदार को निभाएगा नया चेहरा
(India) 'हेरा फेरी 3' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने फैंस को काफी निराश कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में बाबू भैया का मशहूर किरदार निभाने वाले परेश रावल अब इस तीसरे भाग का हिस्सा नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि परेश रावल ने स्क्रिप्ट से जुड़ी कुछ क्रिएटिव बातों को लेकर फिल्म से किनारा कर लिया है। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में यह बात कही थी कि अब यह किरदार उनके लिए थोड़ा बोझ जैसा बन गया है और वो सिर्फ प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए इससे जुड़े थे। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि अभी भी चीज़ें बदल सकती हैं और अगर बातचीत सही दिशा में गई तो परेश रावल की वापसी मुमकिन है, जैसे पहले अक्षय कुमार की हुई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।