शक्तिमान की वापसी: मुकेश खन्ना फिर बनेंगे सुपरहीरो, आ रही है दमदार ऑडियो सीरीज़
(India) मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार 'शक्तिमान' के रूप में वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार वीडियो नहीं, ऑडियो फॉर्मेट में। पॉकेट एफएम पर जल्द ही 'शक्तिमान' की नई ऑडियो सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसमें मुकेश खन्ना अपनी आवाज के जरिए सुपरहीरो का रोल निभाएंगे। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पॉकेट एफएम ने इसका ऐलान किया और लिखा, "20 सालों बाद शक्तिमान फिर जाग उठा है।"

इस खबर से फैंस काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट्स में प्यार और उत्साह जताया है। बता दें कि 'शक्तिमान' 1997 से 2005 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था और भारत का पहला लोकप्रिय सुपरहीरो बना था। इसके बाद 2011 में एक एनिमेटेड सीरीज और 2013 में टीवी फिल्म भी आई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।