सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिर जिया 'शेरशाह' का जज़्बा
(India) अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की 26वीं पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ‘शेरशाह’ फिल्म में बत्रा की भूमिका निभाने वाले सिद्धार्थ ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में उनकी बहादुरी और देशभक्ति को याद करते हुए एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "आपकी कहानी हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। देश के लिए अपना सब कुछ समर्पित करने वाले कैप्टन बत्रा को हम सलाम करते हैं।"
पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने प्रतिक्रिया दी। कैप्टन बत्रा ने 1999 के कारगिल युद्ध में 24 वर्ष की उम्र में वीरगति को प्राप्त किया था और उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी कहानी को फिल्म ‘शेरशाह’ में जीवंत किया गया था, जिसका निर्देशन विष्णु वर्धन ने किया था।
सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही जान्हवी कपूर के साथ फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन तुषार जलोटा कर रहे हैं। इसके अलावा वे ‘VAN: Force of the Forest’ में भी काम कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।