टीज़र में 70 के दशक की झलक, जोरदार एक्शन और दमदार डायलॉग्स देखने को मिलते हैं। फिल्म में अर्जुन जन्या का म्यूजिक भी लोगों को पसंद आ रहा है। पहले दो गाने 'शिवा शिवा' और 'सेट्टगल्ला' को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कहानी दो ऐसे किरदारों पर आधारित है, जो खून के रिश्ते से नहीं, पर एक गहरे बंधन से जुड़े हैं।
फिल्म का निर्देशन 'जोगी' फेम प्रेम ने किया है और इसमें ध्रुव सर्जा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, रीशमा नानैया, रमेश अरविंद और रविचंद्रन नजर आएंगे। खास ध्यान शिल्पा और संजय की जोड़ी पर है, जिन्होंने इससे पहले 'जंग', 'हथियार' और 'दस' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों को एकसाथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।