खगड़िया में विषहरी मेला अध्यक्ष की पीट-पीटकर हत्या, सड़क जाम कर लोगों ने जताया आक्रोश
(Gogari, Khagaria) बिहार के खगड़िया जिले से चौकाने वाली खबर सामने आयी है, खबर के अनुसार कुछ बेख़ौफ़ अपराधियों ने विषहरी मेला अध्यक्ष राजकिशोर निषाद की हत्या कर दी है| महेशखूंट-अगुवानी पथ पर अध्यक्ष राजकिशोर निषाद का शव रखकर आक्रोशित लोगो ने सड़क जाम कर दी है| पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है|

यह घटना 17 जुलाई गुरूवार को गोगरी थाने क्षेत्र के जमालपुर के पास हुई है, स्थानीय लोगो और आक्रोशित परिजनों के द्वारा राजकिशोर के शव को महेशखूंट-अगुवानी पथ पर रखने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्तिथि बानी हुई है| गोगरी थाना पुलिस ने सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, सड़क जाम हटवाने के लिए और स्तिथि को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस लोगो को समझाने की कोशिश कर रहि है| शुरूआती जांच में हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है तो वहीं दूसरी ओर कातिलों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी भी शुरू कर दी है|

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।