कई यूजर्स का मानना है कि रिलीज डेट आगे बढ़ाने की वजह मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ हो सकती है, जो इसी समय थिएटर में लगी हुई है। 'सैयारा' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें अहान पांडे मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म रिलीज के शुरुआती दिनों में ही दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल कर रही है।
ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'सन ऑफ सरदार 2' को बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर से बचाने के लिए इसकी रिलीज डेट एक हफ्ते आगे बढ़ाई गई है। हालांकि मेकर्स ने तारीख बदलने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।