सूत्रों के अनुसार, शाहरुख खान को उनकी फिल्म 'डंकी' में दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा। वहीं रानी मुखर्जी को 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में उनके भावुक और सशक्त किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिलेगा।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का मुख्य समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 23 सितंबर 2025 को शाम 4:00 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली से शुरू होगा। समारोह का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा।
शाहरुख और रानी दोनों ने ही 90 के दशक से बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन नेशनल अवॉर्ड अब तक उनकी झोली में नहीं आया था। इस बार यह उपलब्धि मिलने पर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।