मोहनलाल का जन्म केरल के पतनमतिट्टा में 21 मई, 1960 को हुआ था। वे केरल के सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में जाना-माना नाम हैं। मोहनलाल प्रशंसकों के बीच लालेटन के नाम से मशहूर हुए, जिन्होंने उन्हें "एक संपूर्ण अभिनेता" का दर्जा देकर बेइंतहां प्यार दिया।
मोहनलाल ने 1978 में 18 साल की उम्र में अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। उन्होंने फौरन आलोचकों और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जल्द ही उन्होंने विलेन की भूमिकाओं से आगे बढ़कर करिश्माई और अभिनय की गहराईयों से भरपूर अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बना ली।
मोहनलाल की कुछ महत्वपूर्ण फिल्मों में "दृश्यम", "पुलिमुरुगन", "लूसिफर" और "एल2: एम्पुरान" शामिल हैं। इन फिल्मों ने पूरे देश में कामयाबी का परचम लहराया और मोहनलाल की विरासत को मजबूत किया।
मोहनलाल के पुरस्कारों की सूची काफी लंबी है। उन्हें 2001 में पद्म श्री, 2019 में पद्म भूषण, और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले। उन्हें मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि भी मिली है। इस साल दादा साहब फाल्के पुरस्कार के साथ, मोहनलाल उन महान सिनेमाई हस्तियों में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने भारत के कलात्मक और सांस्कृतिक ताने-बाने को आकार देने में अहम योगदान दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।