दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और अलग-अलग केंद्रीय एजेंसी ने शुक्रवार रात हरियाणा के धौज, नूंह और आस-पास के इलाकों में छापेमारी के दौरान ये गिरफ्तारियां कीं। सूत्रों के मुताबिक एनआईए की टीम की सहायता से स्पेशल सेल ने नूंह से अल फलाह विश्वविद्यालय के दो डॉक्टर मोहम्मद और मुस्तकीम को हिरासत में लिया।
हिरासत में लिए गए डॉक्टरों में से एक विस्फोट वाले दिन दिल्ली में था। वो एम्स में एक इंटरव्यू के लिए दिल्ली में आया था। मोहम्मद और मुस्तकीम से पूछताछ की जा रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि डॉ. गनई के साथ उनके कितने गहरे संबंध थे और इस व्यापक साजिश में क्या उनकी कोई भूमिका थी।
नूंह में एक अन्य अभियान में अलग-अलग जांच एजेंसी ने बिना लाइसेंस के उर्वरक बेचने के आरोप में दिनेश उर्फ डब्बू नाम के एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या उसकी गतिविधियां अवैध व्यापार से परे भी फैली हुई थीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।