महावतार नरसिम्हा ऑस्कर रेस में शामिल: भारतीय एनीमेशन की बड़ी उपलब्धि
(India) भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार पर आधारित भारतीय एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने ऑस्कर की बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म कैटेगरी में जगह बनाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अश्विन कुमार के निर्देशन और शिल्पा धवन के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर लगभग 326 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर चुकी है। अब इसे 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एनिमेटेड फीचर के लिए चुनी गई 35 फिल्मों की सूची में शामिल किया गया है, जिन पर अभी अंतिम विचार किया जाना है।
ऑस्कर की इस रेस में महावतार नरसिम्हा का मुकाबला K-Pop Demon Hunter, Zootopia 2 और Demon Slayer: Kimetsu No Yaiba – Infinity Castle जैसी लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय फिल्मों से होगा। एएमपीएएस ने कहा है कि कुछ फिल्में अभी पूरी तरह क्वालिफाई नहीं हुई हैं और उन्हें प्रक्रिया पूरी करनी होगी। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म नरसिम्हा अवतार की कथा को आधुनिक एनीमेशन तकनीक के साथ प्रस्तुत करती है, और इसकी सात फिल्मों की श्रृंखला का यह पहला भाग है। फिल्म इस समय नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम भी हो रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।