पश्चिम एशिया के हालात पर हुई सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले-विपक्ष ने कहा कि वो सरकार के साथ
(India) ईरान-इजराइल जंग के बीच सरकार ने बुधवार को सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में मिडिल ईस्ट पर के हालातों और देश में गैस-तेल की उपलब्धता सरकार ने विपक्ष के सवालों के जवाब दिए। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष ने कहा है कि वो सरकार के साथ है। वहीं बैठक से बाहर निकले कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने सर्वदलीय बैठक को असंतोषजनक बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की मुख्य मांग है कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर लोकसभा और राज्यसभा में विस्तृत चर्चा कराई जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।