आप में बड़ी टूट राघव चड्ढा समेत कई सांसद भाजपा में शामिल होने का ऐलान
(DELHI, DELHI) आम आदमी पार्टी में बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने कुछ साथियों के साथ भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने बताया कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो तिहाई से अधिक सदस्यों ने संविधान के प्रावधानों के तहत भाजपा में विलय का फैसला लिया है। इस दौरान उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद रहे।

राघव चड्ढा ने दावा किया कि इस फैसले में हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता और विक्रम साहनी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को जानकारी दे दी गई है।

चड्ढा ने पार्टी से अलग होने की वजह बताते हुए कहा कि वह कुछ गतिविधियों से असहमत थे और खुद को उनसे अलग रखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि या तो राजनीति छोड़ने का विकल्प था या फिर नई दिशा में काम करने का, इसलिए यह फैसला लिया गया।

फिलहाल इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और आगे की स्थिति पर सबकी नजर बनी हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।