बैरकपुर रैली में पीएम मोदी का दावा, बंगाल में बनेगी बीजेपी सरकार
(WESTBENGAL, WESTBENGAL) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बड़ा दावा किया कि इस बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि यह इस चुनाव में उनकी अंतिम जनसभा है और 4 मई के बाद वे एक बार फिर बंगाल आएंगे। उन्होंने अपने संबोधन में बैरकपुर के ऐतिहासिक महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि 1857 में इसी धरती ने आजादी की पहली लड़ाई को ताकत दी थी और अब यही भूमि परिवर्तन की राह को आगे बढ़ा रही है।

रैली के दौरान उन्होंने भाजपा के चुनावी नारे “पलटनो दरकार, चाई बीजेपी सरकार” का जिक्र करते हुए कहा कि इसका मतलब है बदलाव जरूरी है और जनता भाजपा की सरकार चाहती है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है, जबकि आज प्रचार का अंतिम दिन है। ऐसे में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।