विजय ने राज्यपाल को ईमेल के जरिए सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते उन्हें सरकार बनाने का अवसर दिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने बहुमत साबित करने के लिए समय भी मांगा है।
TVK की ओर से 7 मई को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी की जा रही हैं, जिसमें पार्टी विधायकों को महाबलीपुरम के एक रिजॉर्ट में ठहराने की व्यवस्था की गई है।
चुनाव में TVK ने 34.92 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करते हुए मजबूत प्रदर्शन किया है। वहीं, डीएमके 59 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि एआईएडीएमके 47 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस ने 5 सीटें जीती हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विजय से फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई दी है, जबकि पार्टी ने समर्थन पर अंतिम फैसला तमिलनाडु इकाई पर छोड़ दिया है। हालांकि, इस फैसले से डीएमके में नाराजगी देखी जा रही है, जिसने कांग्रेस पर राजनीतिक विश्वासघात का आरोप लगाया है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, सरकार गठन में एआईएडीएमके की भूमिका निर्णायक हो सकती है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि स्थिर सरकार के लिए गठबंधन की राजनीति अहम होगी।
अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विजय अपनी पार्टी के दम पर सरकार बना पाएंगे या गठबंधन की राजनीति तमिलनाडु की सत्ता की तस्वीर तय करेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।