अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में 16.5 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य समेत 9,000 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं।
मतदान बैलेट पेपर के जरिए कराया जा रहा है और यह प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक चलेगी। चुनाव आयोग के मुताबिक ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान और उपप्रधान पदों के नतीजे मंगलवार शाम तक घोषित किए जा सकते हैं, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सीटों के परिणाम 31 मई को घोषित होंगे।
मतपत्रों को अलग-अलग रंगों में तैयार किया गया है। वार्ड सदस्य के लिए सफेद, उपप्रधान के लिए पीला, प्रधान के लिए हरा, पंचायत समिति सदस्य के लिए गुलाबी और जिला परिषद सदस्य के लिए नीले रंग का बैलेट पेपर इस्तेमाल किया जा रहा है।
तीन चरणों में होने वाले इन पंचायत चुनावों में कुल 50.89 लाख मतदाता 31,182 जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इनमें प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य शामिल हैं।
राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार 10,854 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 28 और 30 मई को होगा।
वहीं, शिमला मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में मंगलवार के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।