जस्टिस गांगुली से संबंधित याचिका पर सुनवाई आज
(India)
कानून की इंटर्न के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एके गांगुली को पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने को कोई भी प्रयास करने से केंद्र सरकार को रोकने को लेकर शीर्ष अदालत में दायर एक याचिका आज सुनवाई होगी। गौरतलब है कि प्रधान न्यायाधीश पी. सदाशिवम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष इस याचिका का दो दिन पहले उल्लेख किया गया। जिसके बाद न्यायालय ने इस याचिका पर 6 जनवरी को सुनवाई का तारीख निर्धारित की। यह याचिका दिल्ली निवासी एम पद्मा नारायण सिंह ने दायर की है जो पेशे से डाक्टर हैं। याचिका में उस शिकायत को भी निरस्त करने का अनुरोध किया गया है जिसके आधार पर शीर्ष अदालत के तीन न्यायाधीश की समिति ने कहा था कि माहिला इंटर्न के प्रति न्यायमूर्ति गांगुली का व्यवहार अशोभनीय था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।