राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने स्वदेशी क्रायोजेनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके जीएसएलवीडी 5 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण करने के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि इससे भारत नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। राष्ट्रपति ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अध्यक्ष डॉ के राधाकृष्णन को भेजे अपने संदेश में कहा कि यह प्रक्षेपण क्रायोजेनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महारत हासिल करके रॉकेट प्रक्षेपण के क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने का प्रतीक है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।