लेनोवो आइडियापैड A10 भारत में लॉन्च, कीमत 19990 रुपए
(India) इसकी कीमत 19,990 रुपए है। काफी हल्के और पतले इस हाइब्रिड डिवाइस में फुल-साइज कीबोर्ड है और 10.1 इंच का डिस्प्ले है, जो 300 डिग्री तक मुड़ जाता है। लेनोवो आइडियापैड A10 ऐंड्रॉयड 4.2 जेली बीन पर चलता है। इसमें 10 पॉइंट मल्टि-टच के साथ 1366x768 पिक्सल्स रेजॉलूशन वाली 10.1 इंच की एचडी स्क्रीन है। इसमें कोर्टेक्स A9 क्वॉड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। 0.3 मेगापिक्सल्स का वेबकैम है। इसमें 32 जीबी एसएसडी स्टॉरेज है। इसमें माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, 2 यूएसबी 2.0 पोर्ट, माइक्रो एचडीएमआई पोर्ट, माइक्रो-एसडी कार्ड रीडर और ऑडियो कॉम्बो जैक (हेडफोन और माइक) है। कंपनी के मुताबिक इसकी बैटरी एक चार्ज पर 10 घंटे तक चल जाती है। इसका वजन 1 किलोग्राम है। इसकी लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 269x185x17.3 मिलीमीटर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।