देवयानी खोबरागड़े मामला,,,,अमेरिकी राजनयिक को देश छोड़ने का फरमान
(DELHI, India) भारत सरकार ने नई दिल्‍ली स्थित अमेरिकी दूतावास में तैनात एक राजनयिक को वापस लौटने का फरमान सुना दिया है। यह अधिकारी उसी रैंक का है, जो देवयानी खोबरागड़े का है। इससे पहले भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े पर शुक्रवार को वीजा धोखाधड़ी और झूठे बयान देने के मामले में ग्रैंड जूरी ने अभियोग लगा दिया, लेकिन पूर्ण राजनयिक छूट मिलने के बाद देवयानी भारत के लिए रवाना हो गईं। अमेरिकी अटॉर्नी प्रीत भरारा ने जिला न्यायाधीश शीरा शींडलिन को लिखे पत्र में कहा कि 39 वर्षीय खोबरागड़े के खिलाफ आरोप बने रहेंगे और यदि वह राजनयिक छूट के बिना अमेरिका आती हैं, तो उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। भरारा ने कहा कि ग्रैंड जूरी ने राजनयिक पर उनकी नौकरानी संगीता रिचर्ड के वीजा आवेदन से जुड़ी वीजा धोखाधड़ी और झूठे बयान देने के लिए दो मामलों में अभियोग लगाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।