(WESTBENGAL, India)
पश्चिमी मेदिनीपुर जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम जबरन भूमि पर कब्जा के खिलाफ हैं। पश्चिमी मेदिनीपुर जिले में हल्दिया विकास प्राधिकरण और डब्ल्यूबीआईडीसी के पास भूमि बैंक है। हम वहां से परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटित करेंगे।’ बनर्जी ने कहा कि हल्दिया में सूचना प्रौद्योगिकी का केंद्र और औद्योगिक पार्क स्थापित किया जाएगा। बनर्जी ने सोमवार को घोषणा की कि वह सिंगापुर की यात्रा करेंगी। वहां राज्य के लिए एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल निवेश आकर्षित करेगा। उन्होंने कहा, ‘हमने राज्य के लिए राजस्व को बढ़ा दिया है। औद्योगिक क्षेत्र में हमारा जीएसडीपी वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है।’ उन्होंने कहा कि राज्य अब कई परियोजनाओं के मामले में नंबर एक बन गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।