भारतीय उच्चयोग को नहीं थी वैदिक-हाफिज मुलाकात की जानकारी
(International)
आतंकी हाफिज सईद और वेद प्रताप वैदिक की मुलाकात पर पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग ने भारत सरकार को रिपोर्ट भेज दी है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, उच्चायोग को इस मुलाकात की जानकारी नहीं थी और इस बारे में उसने सरकार को बता दिया है. इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में इस मुलाकात की निंदा की. उन्होंने बताया कि उच्चायोग से इस मामले पर रिपोर्ट मांगी गई है और उसे सदन से भी साझा किया जाएगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।