महालेखाकार बिहार ने नया खुलासा कर बिहार सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। महालेखाकार प्रवीण कुमार ने बिहार की लेखा रिपोर्ट के बार में जानकारी देते हुए बताया कि वित्तिय कुप्रबंधन के चलते कुल 10 हजार करोड और सरकार की उदासीनता के कारण 12 हजार की करोड रूपयों की हानी हुई है।सरकार की उदासीनता का ही परिणाम है कि जिसके चलते सर्व शिक्षा अभियान के लिए केंद्र से मिलने वाले 12 हजार करोड़ रूपए राज्य को नहीं मिले। वहीं वित्तीय कुप्रंबंधन के चलते 10 हजार का सीधा घोटाला या फिर हेरा फेरी हुई। साथ ही सीएजी ने कहा कि सरकार ने कई दिशा निर्देशों का अनुपालन नहीं किया। सीएजी की रिपोर्ट के बाद बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने पूरी रिपोर्ट की गहनता से समीक्षा की बात कही है। वहीं खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्याम रजक ने संबंधित मील्स और किसानों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।