भारतीय शेयर बाजारों ने बुधवार को मजबूती के साथ शुरुआत की है। आज सुबह बाजार के खुलने के साथ ही सेंसेक्स 117 अंक चढ़कर 25346 और निफ्टी 33 अंक चढ़कर 7560 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर 0.7-1 फीसद चढ़े हैं। रियल्टी शेयर 2 फीसदी और बैंक शेयर 1.25 फीसदी उछले हैं। मेटल, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस, पावर, ऑटो, हेल्थकेयर शेयर 0.8-0.4 फीसदी मजबूत हैं। आईटी, तकनीकी, एफएमसीजी शेयरों में भी बढ़त है। हालांकि, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों पर दबाव है। निफ्टी शेयरों में आईडीएफसी 3.5 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक 2.5 फीसदी उछले हैं। डीएलएफ, बीपीसीएल, एसबीआई, एक्सिस बैंक, हीरो मोटो, एनटीपीसी, पीएनबी, एलएंडटी, सन फार्मा 1.75-1 फीसदी चढ़े हैं। दिग्गजों में एचडीएफसी 2 फीसदी टूटा है। भारती एयरटेल 0.75 फीसदी गिरा है। एनएमडीसी, एचडीएफसी बैंक, लुपिन, डॉ रेड्डीज, पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी, बजाज ऑटो कमजोर हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।