पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
(International)
पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारत के जवानों पर फायरिंग की है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी चैकियों पर फायरिंग की। इसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह सीमा चैकी अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे आरएसपुरा के अर्निया फॉरवर्ड एरिया में स्थित है। तीन घायल जवानों को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुलाई में पाकिस्तान ने तीसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।