वैदिक की हाफिज से मुलाकात को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा हुआ। जिसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक के इन कथित दावों को गलत बताया कि पाकिस्तान यात्रा के दौरान उनकी जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद से मुलाकात के बारे में इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को जानकारी थी। सुषमा स्वराज ने लोकसभा में दिए बयान में कहा कि वैदिक हाफिज मुलाकात के बारे में पाकिस्तान से भारतीय उच्चायोग की रिपोर्ट आ गई है और उसमें साफ साफ कहा गया है कि उच्चायोग को भारत के इस पत्रकार की आतंकी नेता हाफिज सईद से मुलाकात के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।