रेलवे की कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है सरकार
(India) एक सूत्र ने कहा, हम भारतीय रेल द्वारा प्रबंधित कुछ सार्वजनिक उपक्रमों में सरकारी की हिस्सेदारी बेचने के लिए रेलवे बोर्ड के साथ बातचीत कर रहे हैं। भारतीय रेल द्वारा प्रबंधित आधा दर्जन कंपनियों में राइट्स, इरकॉन, आईआरएफसी, आईआरसीटीसी और रेलटेल कारपोरेशन शामिल हैं। चूंकि ये कंपनियां सूचीबद्ध नहीं हैं, ऐसे में इन कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के साथ सरकार अपनी हिस्सेदारी भी बेचेगी। भारतीय रेल नकदी संकट से जूझ रही है। ऐसे में वह अपने विस्तार कार्यक्रम के लिए विभिन्न माध्यमों से संसाधन जुटाने पर विचार कर रही है। सरकार ने पहले ही रेलवे में सुधारों के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) व सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) का प्रस्ताव किया है जिससे संसाधनों की कमी को दूर किया जा सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।