आपकी आंखें बता सकती हैं, ये प्यार है या फिर वासना
(India) अध्ययन के अनुसार, अगर कोई किसी अजनबी के चेहरे पर ही निगाह रखता है, तो इससे पता चलता है कि उसके दिल में अजनबी के लिए प्यार है। अगर देखने वाले की निगाह शरीर के अन्य भागों पर भटकती है तो तय है कि वह वासना के वशीभूत है। शिकागो यूनिवर्सिटी के हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिकल न्यूरो-इमेजिंग लेबोरेटरी के निदेशक स्टेफनी कैकियोप्पो के मुताबिक, 'निष्कर्ष में आंखों की गति से पता चल जाता है कि अजनबी के प्रति आपके दिल में प्यार है या वासना।' अध्ययन में शोधकर्ताओं ने दो विभिन्न भावनात्मक अवस्थाओं रोमांटिक लव और वासना के आंकलन के लिए दो परीक्षण किए। जेनेवा यूनिवर्सिटी के छात्र और छात्राओं को दो विपरीत लिंगी युवाओं की तस्वीरें दिखाई गई, जिसमें वे एक दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। उन्हें विपरीत लिंगी युवाओं की वह तस्वीरें भी दिखाई गई, जिसमें वे सीधे कैमरे को देख रहे हैं। इसके बाद प्रतिभागियों से पूछा गया कि तस्वीरों में मौजूद लोगों की आंखों में प्यार झलक रहा है या फिर वासना। अध्ययन के इन आंकड़ों से निगाह के बारे में चौंकाने वाले परिणाम आए। कैकियोप्पो ने कहा, 'वैसी तस्वीरें जिसमें दो विपरीत लिंगी एक दूसरे के चेहरों को देख रहे थे, के बारे में कहा गया कि उनकी आंखों में प्यार है। जबकि वैसी तस्वीरें जिसमें निगाहें चेहरे से फिसलकर शरीर के अन्य भागों पर थी, के बारे में कहा गया कि उनकी आंखों में वासना है।' जॉन कैकियोप्पो कहते हैं, 'निगाह से ही पता चल जाता है कि आपके दिल में प्यार है या वासना।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।