मर्सिडीज बेंज ने 68.5 लाख में लॉन्च की CLA 45 AMG
(India) लग्जरी कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने कहा कि वह अगले छह महीनों में CLA-क्लास सेडान भी पेश करेगी। मर्सेडीज बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ एबरहार्ड केर्न ने कहा कि भारत में CLA 45 AMG की पेशकश देश में फरफॉर्मेंस ड्राइविंग की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति को दिखाती है। उन्होंने कहा कि यंगस्टर्स के बीच लग्जरी कारों की मांग बढ़ रही है। वे स्टाइलिश और हाई फरफॉर्मेंस वाली कारें पसंद कर रहे हैं। कंपनी की CLA 45 AMG डेमलर ग्रुप के AMG ब्रैंड का सातवां प्रॉडक्ट है। केर्न ने कहा कि दुनियाभर में AMG ब्रैंड ने पिछले साल 32000 कारें बेची थीं। जर्मन ऑटोमेटिव कंपनी को उम्मीद है कि इस साल यह आकंड़ा डबल हो जाएगा। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और जापान में कंपनी लग्जरी सेगमेंट में टॉप ब्रैंड है। इन देशों में इसकी सबसे ज्यादा सेल होती है। साल की शुरुआत में मर्सेडीज बेंज ने पिछले साल से अपनी ग्रोथ को डबल करने के लिए भारत में 10 नए प्रॉडक्ट्स लॉन्च करने की योजना बनाई थी। अभी तक कंपनी लग्जरी गाड़ियों में सेडान एस क्लास, S500, S350CDI, आर्मर्ड वीइकल M गार्ड, SUVs GL63 AMG, ML63 AMG में A और B क्लास और सेडान CLA 45 AMG जैसी कारें लॉन्च कर चुकी है। इस साल के बाद कंपनी GLA भी लॉन्च करेगी। भारत में पिछले साल मर्सेडीज बेंज ने 9003 कारें बेची थीं। कंपनी ने भारत में डिमांड पूरी करने के लिए चाकन प्लांट में प्रॉडक्शन बढ़ाकर 20,000 यूनिट करने का फैसला किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।