अगले महीने 2014-15 के लिए PF पर ब्याज दर की घोषणा करेगा EPFO !
(India) ईपीएफओ के न्यासियों की अगले महीने बैठक होने जा रही है जिसमें 5 करोड़ अंशधारकों के लिए ब्याज दर पर फैसला हो सकता है। भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महासचिव विरजेश उपाध्याय ने कहा, केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 21 अगस्त को होने वाली बैठक में पीएफ जमाओं पर ब्याज दरों के प्रस्ताव पर विचार किए जाने की उम्मीद है। ट्रस्टी ब्याज दरों पर फैसला कर सकते हैं। उपाध्याय ईपीएफओ के ट्रस्टी हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 2013-14 के लिए 8.75% का ब्याज दिया है। जो इससे पिछले वित्त वर्ष में दिए गए 8.5% के ब्याज से अधिक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।