होंडा ने 125cc की नई CB शाइन बाइक की लॉन्च, कीमत 51383 रुपए
(India) नयी नवेली सीबी शाइन नए ग्राफिक्स के साथ दो नए रंगों में उपलब्ध है। कंपनी के उपाध्यक्ष (बिक्री व विपणन) वाई.एस. गुलेरिया ने कहा, ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर होंडा नियमित तौर पर माडलों में बदलाव करती रहती है। नयी मोटरसाइकिल इसी दिशा में की गई पेशकश है। कंपनी का दावा है कि 2006 में पेश सीबी शाइन आज की तिथि तक 30 लाख से अधिक ग्राहकों की पहली पसंद रही है। नऊ सीबी शाइन तीन संस्करणों. किक ड्रम स्पोक, सेल्फ-ड्रम एलाय और सेल्फ डिस्क एलाय में उपलब्ध है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।