25 अगस्त को होगी भारत-पाक विदेश सचिवों की बैठक
(International)
भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों की इस्लामाबाद में आगामी 25 अगस्त को बैठक होगी, जिसमें द्विपक्षीय संबन्धों को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा । दो साल पूर्व रोक दी गई वार्ता के बाद से द्विपक्षीय वार्ता में कोई प्रगति नहीं हुई है । विदेश सचिव सुजाता सिंह और उनके पाकिस्तानी समकक्ष एजाज अहमद के बीच टेलीफोन पर हुई वार्ता के बाद नयी दिल्ली और इस्लामाबाद दोनों जगह एक साथ इस बैठक की घोषणा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के यहां आने के बाद दोनों नेताओं में इस बात पर सहमति बनी थी कि दोनों देशों के विदेश सचिव देखेंगे कि द्विपक्षीय संबन्ध कैसे आगे बढ़ाये जाएं. शपथ ग्रहण समारोह के बाद दोनों नेताओं में 45 मिनट तक सकारात्मक द्विपक्षीय वार्ता हुई थी.भारत पाकिस्तान के विदेश सचिवों की बैठक संबंधी निर्णय की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, श्दोनों विदेश सचिवों के बीच फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान उन्होंने आगे बढ़ने के तरीकों पर भी चर्चा की. टेलीफोन पर हुई वार्ता के आधार पर उन्होंने तय किया कि वे 25 अगस्त को इस्लामाबाद में मिलेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।