अधिकारियों की पूरी तैयारी नहीं होने से मोदी ने टाली जापान यात्रा
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुलाई में जापान की यात्रा को टालने की एक बड़ी वजह थी। ऐसी रिपोर्ट थी कि मोदी ने अपने जापानी सहयोगी शिंजो एबे को 4-5 जुलाई की अपनी प्रस्तावित यात्रा टालने के पीछे संसद के बजट सत्र का कारण बताया था। सूत्रों का कहना है कि मोदी यात्रा से पहले कई सरकारी डिपार्टमेंट्स की तैयारियों से संतुष्ट नहीं थे। इसी वजह से उन्होंने अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में जापान जाने का फैसला किया। वो ये भी चाहते हैं कि जापान सिविल न्यूक्लियर डील के लिए भारत की कुछ शर्तों पर अपनी सहमति दे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।