आज नेपाल जाएंगी विदेश मत्री सुषमा स्वराज
(International)
भूटान और बांग्लादेश के बाद अब बारी नेपाल की है, खुद पीएम मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा पर भूटान गए और अब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज नेपाल के दौरे पर जा रही हैं। भारत और नेपाल के बीच 23 वर्ष के अंतराल के बाद महत्वपूर्ण राजनीतिक, सुरक्षा और सीमा मुद्दों पर चर्चा होगी। सुषमा अपनी 3 दिवसीय यात्रा के दौरान नेपाल के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगी, जिसमें नेपाली प्रधानमंत्री सुशील कोईराला शामिल हैं। सुषमा माओवादी नेता प्रचंड के साथ ही विभिन्न नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। सुषमा की नेपाल यात्रा को चीन के बढ़ते प्रभाव को चुनौती देने के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।