देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित घरेलू एवं नए टर्मिनल- 2 हवाईअड्डों पर पहुंचने वाले हवाई यात्रियों के लिए एक शुभ समाचार है। मुंबई के इन दोनों हवाईअड्डों पर पहुंचने के साथ ही अब हवाई यात्रियों को प्रीपेड काउंटर के बाहर लगी लंबी पंक्ति में खड़े होकर पर्ची कटवाने से मुक्ति मिल जाएगी। हवाई यात्री अब मुंबई पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचने के लिए ऑनलाइन टैक्सी बुक कर सकते है। इस सुविधा से यात्रियों को न सिर्फ प्रीपेड सेवा के लिए बने काउंटरों के बाहर लगी लंबी पंक्ति में खड़े होने से मुक्ति मिलेगी बल्कि वे अपने कीमती वक्त का इस्तेमाल कही और सकेंगे। इस सेवा के शुरू होने के साथ ही मुंबई के इन दोनों हवाई अड्डों पर पहुंचने वाले यात्रियों को अब उनके बुकिंग के आधार पर तुरंत टैक्सी उपलब्ध हो सकेगी। रेडियो कैब की इस सेवा के लिए बुकिंग बुधवार से शुरू कर दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इस सेवा का लाभ लेने के लिए मुंबई स्थित दोनों हवाई अड्डों पर पहुंचने से तीन घंटे पहले यात्रियों को ऑनलाइन कैब की बुकिंग करनी होगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बुकिंग के समय को तीन घंटे से घटाकर और कम किया जा सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।