टीसीएस बनी दुनिया में आईटी क्षेत्र की दूसरी बड़ी कंपनी
(India)
आउटसोर्सिग के क्षेत्र में भारत की दिग्गज कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार पूंजी बुधवार को 5 लाख करोड़ रुपए को भी पार कर गई है। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद टीसीएस इनफॉर्मेशन टेक्नलॉजी के क्षेत्र में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। टीसीएस से पहले इस रिकॉर्ड को पार करने वाली अमेरिकन कंपनी आइबीएम है। जबकि टीसीएस के ठीक बाद आयरलैंड की कंपनी एक्सेंचर का नाम आता है। इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के बाद टीसीएस की बाजार पूंजी 5 लाख 3 हजार 148 करोड़ रुपए यानी 84 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। वहीं जब इस सूची को तैयार किया गया था उस वक्त एक्सेंचर की बाजार पूंजी 51 बिलियन डॉलर जबकि आइबीएम की पूंजी 193.7 बिलियन डॉलर आंकी गई थी। इस रिकॉर्ड आंकड़े को छूते ही टीसीएस भारतीय कंपनियों की लिस्ट में सबसे ऊपर शुमार हो गई है और आइटी एक्सपर्ट के आउट सोर्सिग के क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी कंपनी बन गई है। टीसीएस के बाद घरेलू चार बड़ी आइटी कंपनियों में इंफोसिस (31.7 बिलियन), विप्रो (23.3 बिलियन), एचसीएल टेक्नोलॉजी (17.9 बिलियन) और टेक महिन्द्र (8.9) बिलियन) का नाम आता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।