(India)
उन्होंने उम्मीद जतायी कि मुद्रास्फीति कम होने के साथ ही आवास सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ब्याज दरें घटेंगी। जेटली ने रक्षा और बीमा जैसे क्षेत्रों प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) सीमा बढ़ाने के सरकार के निर्णय को जायज ठहराते हुए कहा कि देश को विनिर्माण बढ़ाकर विकास की गति बढ़ाने के लिए बड़ी मात्रा में संसाधन की जरूरत है। इससे नौकरियां बढ़ने के साथ ही गरीबी उन्मूलन होगा। उन्होंने कहा कि जब भीतर से निवेश अपर्याप्त होता है, तब एफडीआई संसाधन बढ़ाने का एक जरिया है। इसलिए यह जरूरी है कि हमारे पास पर्याप्त संसाधन हो, इससे आर्थिक गतिविधि, नौकरियां बढ़ेंगी। आर्थिक गतिविधि के लिए मुनाफे की जरूरत है। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने को लेकर की जा रही आलोचनाओं को खारिज करते हुये कहा कि रक्षा क्षेत्र में घरेलू उद्योग को बढ़ावा देना जरूरी है क्योंकि देश को 70 प्रतिशत रक्षा उपकरणों का आयात करना पड़ रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।