मंगल अंतरिक्षयान ने करीब 80 फीसदी सफर पूरा किया
(India) भारतीय अंतिरक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि अंतरिक्षयान ने मंगल ग्रह के अपने अब तक के सफर में 54 करोड़ किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर ली है। इसरो ने अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट पर कहा कि हां, यह 80 फीसदी सफर पूरा करने के काफी नजदीक पहुंच चुका है। मंगलयान मिशन और इसके अंतरिक्ष उपकरण अच्छी स्थिति में हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने बीते 11 जून को अंतरिक्षयान में उपकरण संबंधी दूसरा सुधार किया था। अंतरिक्षयान को उसकी यात्रा के क्रम में बनाए रखने के लिए बीच रास्ते में समय समय पर तकनीकी गड़बड़ियों को दूर किया जाता है। आगामी अगस्त महीने में एक और सुधार को अंजाम दिया जाएगा। करीब 450 करोड़ रुपये लागत वाले इस मंगल मिशन का प्रक्षेपण पिछले साल पांच नवंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से किया गया था। इस मिशन का मकसद वैज्ञानिक समुदाय को मंगल ग्रह के बारे बेहतर ढंग से अनुसंधान करने का अवसर प्रदान करना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।