(India)
टाटा स्टील के समूह कार्यकारी निदेशक (वित्त एवं कॉरपोरेट) कौशिक चटर्जी ने कहा, ‘यह टाटा स्टील का पहला अमेरिकी डालर का बांड निर्गम है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूंजी जुटाने की रणनीति के तहत इसे लाया गया।’ इस राशि का इस्तेमाल कंपनी की रणनीति के तहत किया जाएगा। इसमें विदेश में निवेश भी शामिल है। डालर में यह राशि कंपनी की सिंगापुर में पूर्व स्वामित्व वाली अनुषंगी एबीजेए इन्वेस्टमेंट्स ने जुटाई है। इस निर्गम में उसे एक समय 11 अरब डालर मूल्य के बांड के आर्डर मिल गए थे। दो भागों में प्रस्तुत इस निर्गम में 50 करोड़ डालर का अनसिक्योर्ड बांड है जिसपर कूपन दर 4.5 प्रतिशत है और यह 31 जनवरी, 2020 को परिपक्व होगा। शेष एक अरब डालर के 10 साल के बांड पर कूपर दर 5.9 प्रतिशत है। इस निर्गम के लिए रोडशो हांगकांग, सिंगापुर व लंदन में साथ-साथ आयोजित किए गए। चटर्जी ने कहा कि एशिया, यूरोप व पश्चिम एशिया के गुणवत्ता वाले निवेशकों से इस तरह की प्रतिक्रिया पाना काफी उत्साहवर्धक है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।