जॉन केरी के समक्ष सुषमा ने जासूसी का मुद्दा उठाया
(International)
विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने अपने अमेरिकी समकक्ष जॉन केरी से बातचीत में जासूसी का मुद्दा उठाते हुए विरोध जताया है। स्वराज ने कहा कि दोस्ती में जासूसी की कोई जगह नहीं होती, भारत ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगा । केरी ने अमेरिका खुफिया सेवा की ओर से की गई जासूसी का बचाव करते हुए कहा कि हम भारत के साथ अपने रिश्ते को अहमयित देते हैं. दोनों देशों ने आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाहों को समाप्त करने और अलकायदा और लश्कर ए तैयबा सहित आतंकवादी नेटवर्क को छिन्न भिन्न करने का संकल्प भी लिया.विदेशमंत्री सुषमा स्वराज और भारत की यात्रा पर आए उनके अमेरिकी समकक्ष जॉन केरी के बीच लंबी वार्ता के बाद जारी एक संयुक्त बयान में नेताओं ने सभी प्रकार के आतंकवाद की निंदा की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।