इजराइली गोलाबारी में 30 की मौत, अबतक 1712 फलस्तीनियों की मौत
(International) इजराइल ने हमास पर दबाव बनाए रखने की बात कही लेकिन साथ ही तीन सप्ताह से जारी सैन्य अभियान को सीमित करने का भी संकेत दिया। मिस्र की सीमा से सटे राफाह में इजराइली हमले में जिन 30 लोगों की मौत हुई है उनमें नौ एक ही परिवार के सदस्य हैं। इसी के साथ ही अबतक 1712 फलस्तीनी अपनी जान गंवा चुके हैं और 9000 से अधिक लोग घायल हुए। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने गाजा में कहा कि मारे गए लोगों में 398 बच्चे, 207 महिलाएं और 74 बुजुर्ग हैं। इसी बीच इजराइल ने आज अपने उस सैनिक की मौत होने की घोषणा की जिसे शुक्रवार को आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था। अपहरण की इस कथित घटना से 72 घंटे का संघर्ष विराम टूट गया जो अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से कायम हुआ था। अबतक 64 इजराइली सैनिक मारे गए हैं और 400 अन्य घायल हुए हैं। रॉकेट और मोर्टार हमले में तीन इजराइली नागरिकों एवं एक थाई नागरिक की भी जान गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।