PM नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
(International) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा की। मोदी का आज नेपाल दौरे का दूसरा दि है। पशुपतिनाथ भगवान शिव का मंदिर है, प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले बनारस में काशी विश्वनाथ में भी पूजा की थी। मोदी पशुपतिनाथ के मंदिर में जिस पूजा में हिस्सा लिया वो बेहद खास है। इस पूजा के दौरान सिर्फ नेपाल राजघराने के लोग ही शामिल होते हैं, यानी पूजा के दौरान राजघराने के लोगों के अलावा सिर्फ पुजारी होते हैं। लेकिन इस पूजा में आज पीएम मोदी भी शामिल हुए, क्योंकि राजघराने ने मोदी के पूजा में शामिल होने पर सहमति जताई है। भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में शामिल है। ये नेपाल में शिव का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। मोदी ने मंदिर को 250 किलो चंदन भेंट किया,,नरेंद्र मोदी मंदिर में करीब एक घंटे मंदिर रहे। विशेष पूजा करने के बाद मंदिर से बाहर आए पीएम नरेंद्र मोदी,
इस मंदिर में मोदी ने पशुपतिनाथ का रुद्राभिषेक किया है,,, इससे पहले नेपाल दौरे पर पीएम मोदी का पहला दिन ऐतिहासिक रहा, पहली बार रविवार को चली संविधान सभा में मोदी ने भाषण दिया। नेपाल की संविधान सभा में बोलते हुए मोदी ने कहा कि नेपाल और भारत एक दूसरे का अंधेरा दूर कर सकते हैं। नेपाल अगर भारत को बिजली देगा, तो वो खुद भी समृद्ध बनेगा। मोदी ने नेपाल में एक और महत्वपूर्ण बात कही कि भारत नेपाल से मुफ्त में बिजली और पानी नहीं लेना चाहता, दोनों देशों के विकास के लिए मोदी ने कई नए विचार पेश किए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।