इजरायल ने गाजा में की 7 घंटे के मानवीय युद्धविराम की घोषणा: सेना
(International) इजरायली सेना के बयान में कहा गया है कि युद्धविराम अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 7 बजे से अपराह्न 2 बजे (भारतीय समयानुसार अपराह्न 12 बजकर 30 मिनट से शाम 7 बजकर 30 मिनट) तक लागू रहेगा। पश्चिमी तट और गाजा में इजरायली सैन्य गतिविधियों के प्रमुख जनरल योआव मोर्देचई ने बयान में चेतावनी दी कि यदि इस दौरान युद्धविराम का उल्लंघन किया गया तो सेना जवाब देगी। मोर्देचई ने दक्षिणी गाजा में दो गांवों अबासन अल कबीरा और अबासन अल सगीरा के निवासियों से कहा कि वे आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट (भारतीय समयानुसार) से अपने घरों को लौट सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।