न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में भारतवंशियों को संबोधित करेंगे मोदी
(International) भाजपा के प्रवासी मित्रों के संगठन ने एक बयान में मोदी के ऐतिहासिक स्वागत के लिए राष्ट्रीय अभियान शुरू करने की घोषणा की। 28 सितंबर को आयोजित किये जाने वाले इस कार्यक्रम को ‘प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी अभिनंदन समारोह’ नाम दिया गया है। एक बयान के अनुसार भाजपा के प्रवासी मामलों के अंतरराष्ट्रीय संयोजक विजय जॉली संगठन के अमेरिका के अध्यक्ष चंद्रकांत पटेल के साथ देश के अनेक शहरों का दौरा करेंगे और इस समारोह के लिए भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों को जोड़ेंगे। संगठन ने कहा कि जॉली इस समारोह की तैयारियों के लिए कारोबारियों, सांसदों और बौद्धिक संगठनों से मिलेंगे। बयान के अनुसार पटेल अन्य पदाधिकारियों के साथ 28 सितंबर को होने वाले इस समारोह की तैयारियों के लिए 12 दिन का दौरा कर रहे हैं। वक्तव्य में बताया गया है कि पटेल अमेरिका में भारतवंशी समुदाय के सामने आने वाले अनेक मुद्दों पर मोदी को एक रिपोर्ट देंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।