बांग्लादेश में पद्मा नदी में 250 सवारियों वाली नौका डूबी
(International) अधिकारियों ने कहा कि नदी का बहाव बहुत तेज था जिससे आज सुबह मुशीगंज इलाके में नौका पलट गयी। नौका में क्षमता से दोगुनी संख्या में यात्री सवार थे। घटनास्थल से एक पुलिस अधिकारी ने प्रेट्र को फोन पर बताया, अब तक दो शव बरामद किए गए हैं जबकि घटना के तुरंत बाद आसपास के इलाके में मौजूद पोतों और स्पीटबोट की मदद से करीब 45 यात्रियों को बचा लिया गया। मुशीगंज के पुलिस प्रमुख तोफाज्जल हुसैन ने कहा कि हो सकता है कि कुछ यात्री तैरकर सुरक्षित बच गए हों लेकिन कई लोगों के फंसे होने या डूबने की आशंका है। निजी टीवी चैनल दूसरे टीवी चैनलों के अनुसार नौसेना और दमकल विभाग के गोताखोर बचाव अभियान से जुड़े चुके हैं लेकिन खराब मौसम की वजह से और शवों या जीवित यात्रियों को ढूंढ़ना मुश्किल हो गया है क्योंकि नदी अशांत बनी हुई है। नौका दक्षिणपश्चिमी मदारीपुर के केवराकांडी से मावा टर्मिनल जा रही थी जब रास्ते में यह दुर्घटना हुई। बांग्लादेश अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि डूबी नौका पिनाक-6 को बाहर निकालने के लिए एक बचाव पोत को घटनास्थल पर जल्द से जल्द पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इसी इलाके में करीब तीन महीने पहले भी एक नौका हादसा हुआ था जिसमें 50 लोग मारे गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।