गाजा संकट: 72 घंटे का संघर्षविराम शुरू, संयुक्त राष्ट्र ने किया स्वागत
(International) इस संघर्ष विराम से कुछ ही मिनट पहले हमास ने लंबी दूरी के रॉकेट दागते हुए उन्हें इजरायल के ‘हत्याकांडों’ का बदला बताया। संघर्घविराम शुरू होने के कुछ ही मिनट पहले (स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे) हमास ने लंबी दूरी के रॉकेट दागे और उन्हें इजरायल द्वारा किए गए ‘हत्याकांडों’ का बदला बताया। इन हत्याकांडों से अभिप्राय लगभग 1900 फलस्तीनियों की हत्या से था। संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख बान की-मून ने मिस्र की मध्यस्थता के बाद इजरायल और फलस्तीन के बीच शुरू किए गए 72 घंटे के संघर्ष विराम का स्वागत किया है। उसने दोनों पक्षों से अपील की है कि वे जल्दी से जल्दी स्थायी संघ्रषविराम पर और गाजा पट्टी की ‘त्रासदीपूर्ण यथास्थिति’ में बदलाव लाने के लिए काहिरा में चर्चा करें। यरूशलम के विभिन्न इलाकों में सायरन बंद कर दिए गए। सेना ने कहा कि गाजा की ओर से दागे गए 17 में से 6 रॉकेटों को मिसाइल-रोधी आयरन डोम रक्षा तंत्र ने रास्ते में ही रोक दिया था। इन रॉकेटों से छोटा-मोटा नुकसान हुआ है लेकिन किसी को चोटें नहीं आई हैं। इजरायली बलों ने भी जवाब में वार किए लेकिन संघर्षविराम के प्रभावी हो जाने से ठीक पहले बंदूकें शांत हो गईं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।