(International)
घायलों में एक जर्मन ब्रिगेडियर जनरल तथा कई अमेरिकी सैनिक शामिल हैं। माना जा रहा है कि काबुल के पश्चिम में स्थित सैन्य ठिकाने कैंप कारगा पर हमले में जो अधिकारी मारा गया है वह करीब 13 साल से चल रहे संघर्ष में मारा गया अमेरिका का सबसे उच्च स्तर का अफसर है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब साल के आखिर तक विदेशी सैनिक वापसी की तैयारी कर रहे हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल मोहम्मद जहीर अजीमी ने बताया कि सेना की वर्दी पहने एक आतंकवादी ने स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि हमलावर मारा गया है और अफगान सेना के तीन अधिकारी जख्मी हो गये। अमेरिकी अधिकारियों ने मृत अफसर की पहचान एक मेजर जनरल के तौर पर की है। एक अधिकारी ने कहा कि आधे घायल अमेरिकी हैं। जर्मनी की सेना ने बताया कि नाटो के 15 सैनिक घायल हो गए। घायलों में एक जर्मन ब्रिगेडियर जनरल भी शामिल है। उसका इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर बताया जाता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।