(International)
हैगल अमेरिका के दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं, जो इस सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उनके साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान अमेरिकी रक्षामंत्री अपने भारतीय समकक्ष अरूण जेटली से वार्ता करेंगे। उनकी मुलाकात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी होने की संभावना है। पेंटागन के प्रेस सचिव रीयर एडमिरल जॉन किर्बी ने बताया, इस यात्रा का उद्देश्य कोई समझौता करना नहीं, बल्कि संबंधों को मजबूत करना है। किर्बी ने कहा कि हैगल की बैठकों में मुख्य ध्यान एशिया-प्रशांत में भारत और अमेरिका के हितों पर केंद्रित होगा। इन बैठकों में दोनों देशों के अफगानिस्तान में साझा हितों, सैन्य अभ्यासों, रक्षा, व्यापार, सहनिर्माण, सह विकास, शोध और नई तकनीकों समेत द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों पर ध्यान दिया जाएगा। राजनीतिक सैन्य मामलों के सहायक विदेश मंत्री पुनीत तलवार भी हैगल के साथ होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।